भाजपा  मंडल प्रवास कार्यक्रम का आयोजन



सरधना के रघुवीर सदन में नगर भाजपा मंडल द्वरा कार्यक्रम का आयोजन। सभी मंडलों में भाजपा पदाधिकारी के मंडल प्रवास,कार्यक्रम के अंतर्गत हुआ आयोजन।
नवनियुक्त भाजपा नगर अध्यक्ष राजीव जैन का किया स्वागत। 
  भाजपा प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत आज नगर में बाल्मीकि रोड स्थित रघुवीर सदन में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया।सर्व प्रथम बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार सहरावत विशिष्ट अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय भराला ने मां सरस्वतीके सम्मुख दीप प्रज्वलित किया।तदुपरांत मुख्य अतिथि राजकुमार सहरावत ने संगठन को किस प्रकार चलाना है इसके बारे में सभी कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया। केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष राजीव जैन का भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से पगड़ी पहनाकर व महिला मोर्चा की ओर से प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।मंच संचालक नीरज कुमार जैन ने मंडल अध्यक्ष का सभी के साथ परिचय कराया। कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष राजीव जैन ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। और सभी पुराने व नए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को चलाने का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम में नरेंद्र त्यागी, जितेंद्र सिंह,कमल सिंह चौहान, दीपक अरोरा, विवेक कुमार, मनोज शर्मा, रामकुमार पुंडीर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष विनोद जैन,पुलकित जैन, कुंवर पाल शर्मा, kk पब्लिक स्कूल के संजीव कुमार, वैश्य मंच अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता,शिक्षक नेता दीपक शर्मा, राजकुमार शर्मा,सरधना संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, मंगूसिंह प्रधान, मंगत पाल,भाजपा नेता एड  मलखान सैनी,एड वीरेंद्र सैनी सोनू त्यागी ठाकुर संकेत सिंह विक्की पारचा, विमला अरोरा, वासु जैन अमरपाल शर्मा, प्रेमलता सक्सेना, अर्पित महेश्वरी, अर्पित विश्नोई ,आवेश गुप्ता,व्यापार मंडल के ललित गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नीरज जैन ने किया। 
अहमद हुसैन
True story


Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार