आज नहीं लगाओगे पेड़- तो कल हो जाएगा विनाश :अमिता वरुण      


                  (अहमद हुसैन)


 पर्यावरण धर्म समिति एवं नगर पालिका परिषद सरधना ने संयुक्त रूप से पालिका प्रांगण में पर्यावरण को लेकर एक प्रतिनिधि सम्मेलन व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें 63 प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरधना चेयरपर्सन सबीला अंसारी ने की तथा संचालन शिक्षक दीपक शर्मा ने किया। पर्यावरण धर्म समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र पांचाल ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण आज एक विकराल एवं रूप धारण कर चुका है। मानव की जीवन शैली इसका प्रमुख कारण है। तरक्की की आड़ में प्रकृति का खुलेआम विनाश किया जा रहा है। प्राकृतिक संसाधनों का दुरुपयोग करके मनुष्य इतरा रहा है जबकि ऐसा करके वह खुद का वजूद मिटाने पर आमादा है। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अमिता वरुण ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता के पीछे ही अच्छा पर्यावरण छुपा होता है यदि हम स्वच्छता का ध्यान रखें तो तमाम पर्यावरणीय विकृतियों से बच सकते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि हम सब यदि अपने घर और उसके आसपास सफाई करें तो स्वच्छ पर्यावरण बना सकते हैं। उन्होंने सफाई कर्मियों को समाज का सबसे महत्वपूर्ण अंग बताया। पर्यावरण धर्म समिति के जिला प्रभारी रिहान मलिक ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया तथा लोगों से अपील की कि वे वृक्षों को काटने से खुद भी परहेज करें और दूसरों को भी रोकें तथा उनका संरक्षण करें। कार्यक्रम संयोजक शाहवेज अंसारी ने अपनी कविता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पूर्व चेयरमेन निज़ाम अंसारी आगा मोहम्मद अली शाह पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी मनमोहन त्यागी सूर्यदेव त्यागी कन्हैयालाल त्यागी जीशान कुरैशी सभासद अतुल जैन शाकिर अंसारी यूसुफ अंसारी मलखान सैनी नीरज गुप्ता पुरुषोत्तम बंसल डीके सिरोही आदि ने भी विचार व्यक्त किए। जनपद में कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी तथा विशेष बुलावे पर आई जैनब खान ने सम्मेलन में मौजूद सभी लोगों से आग्रह किया कि वह अपने हाथों से अपने घर में या अपने आसपास एक पेड़ जरूर लगाएं। ताकि दूषित हो रहे इस वातावरण को कुछ  राहत मिल सके।सम्मेलन में शेखर त्यागी, फैयाज अहमद, ठाकुर विजेंद्र सिंह, लोकेश जैन,सुशील खानपुरी,प्रधान संत सिंह,सुभाष चावरिया, अजीम सैफी, आदि का विशेष सहयोग रहा।साथ ही करनावल दौराला हर्रा, खिवाई,नगर पंचायत चेयरमेन सहित पालिका के सभासद गण, व प्रधानों तथा  नगर के सभी पत्रकारों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक मनमोहन त्यागी व रिहान मालिक ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


 अहमद हुसैन
True story


Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

भोकरहेड़ी में भारी सुरक्षा के बीच निकाली गयी बालाजी शोभायात्रा, कस्बे में हुआ भव्य स्वागत

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत