राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  को अपमानित किए जाने के विरोध में Congress नेताओ ने झांसी की रानी पर भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया

प्रेमपुरी स्थित शहर कांग्रेस कमेटी कैम्प कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन हुआ जिसमें पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक  ने कहा राष्ट्रपिता स्व0 महात्मा गांधी जी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने से लेकर शहीद हेमंत करकरे को देशद्रोही बताने तक जिसकी आतंकवाद जैसी गतिविधि मे संलिप्तता पाई गई हो जिस प्रज्ञा ठाकुर को भाजपा का साथ मिला, सांसद का टिकट मिला, मोदी-शाह के आशीर्वाद से जीत मिली और इन सब के अहंकार में उसने संसद में फिर से गोडसे को देशभक्त बोला। जिसकी हम कडे शब्दों में निन्दा एवं भत्र्सना करते हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  को अपमानित किए जाने के विरोध में जुनैद रऊफ अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी मुजफ्फरनगर के नेतृत्व में झांसी की रानी पर भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जिसमें शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताए जाने वाले बयान पर प्रज्ञा सिंह ठाकुर की संसद से सदस्यता खत्म करने की माँग की और कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के हत्यारे को देश भक्त बताने वाले प्रत्येक व्यक्ति देशद्रोही है उसे देश मे रहने का कोई अधिकार नहीं है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष हरेन्द्र त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव सुबोध शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव गुफरान काजमी, राजकिशोर शर्मा, अमित शर्मा, संदीप वर्मा, अनित कुमार चैधरी, मोहम्मद शमशाद मीर, राहुल भारद्वाज, देव शरण शास्त्री, दिलशाद त्यागी, ममनून अंसारी, मदनमोहन शर्मा, रिजवान सिद्दीकी, काजी सुल्तान, मुकुल शर्मा, यूनुस, विनोद चैहान, मेराज जहां, उषा रानी, महेश चंद्र विश्वकर्मा,नरेश भारती पचेंडा, रोहित कटारिया, बालेंद्र चैधरी, हर्षवर्धन त्यागी, ठाकुर अंबुसार, अश्वनी शर्मा एडवोकेट, मेहरबान अंसारी, नफीस इदरिसी, सत्यपाल काकरान, गौतम, मोहसीन पुंडीर, नवीन, आरिफ कुरैशी आदि लोग मौजूद रहे।


Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार