कांग्रेस ही कर सकती है देश का भला,भाजपा राज में हर वर्ग है परेशान


प्रदेश एवं देश में चल रही भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन।  प्रदर्शन के दौरान गन्ना जलाकर किया विरोध प्रदर्शन। गन्ने की कीमत ना बढ़ाए जाने पर कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार को बताया किसान विरोधी। सरधना के कमरा नवाबन स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में कांग्रेसियों द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ गोष्टी में आए कॉंग्रेस जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने भाजपा सरकार के प्रति अपना गुस्सा जताते हुए कहा भाजपा सरकार किसानों की हितैषी नहीं है जबकि किसानों ने भाजपा सरकार बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है अगर भाजपा सरकार किसानों की हितैषी होती तो इस जन्म में गन्ना मूल्य जरूर बढ़ाकर किसानों को खुश करती लेकिन भाजपा ने गन्ने के लिए इतना बड़ा कर किसानों के प्रति अपनी घटना को उजागर किया है। साथ ही कहा।खाद बिजली आदि के दामों में बढ़ोतरी होने के बावजूद भी गन्ना मूल्य ना बढ़ाना किसानों पर अत्याचार है। बैठक के दौरान
 भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार के झूठे जुमलों व कांग्रेस पार्टी की नीतियों जन जान तक पहुँचाने  के लिए रणनीति बनाई। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने बेरोजगार हो रहे युवाओं व जनता के शोषण तथा सभी विभागों में फैले भ्रष्टाचार को लेकर लोगों को जागरूक किया। और जनता को केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनता विरोधी नीतियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की वजह से देश बर्बादी की ओर अग्रसर है। प्रदेश सरकार की गलत नीतियों की वजह से जनता परेशान है। कांग्रेस ही देश का भला कर सकती है और बेरोजगारों को रोजगार दिला सकती है। इसलिए केंद्र और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लाने के लिए कार्यकर्ताओं को इस मिशन पर गंभीरता से काम करना होगा। इस दौरान कांग्रेस नेत्री सपना सोम ने कहा कि देश आर्थिक मंदी से जूझ रहा है किसान मजदुर व्यापारी हर वर्ग परेशान है।
उन्होंने कहा की कांग्रेस ने अब ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को मजबूत करने का मिशन बनाया है ताकि आगामी चुनाव तक जनता को सच्चाई से अवगत कराया जा सके। उन्होंने बताया की आज लोगों को  छोटे-छोटे कार्य के लिए भटकना पड़ रहा है। भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। समय पर काम नहीं होने से लोगों की परेशानी बनी हुई है। उन्होंने  कहा कि मौसमी बीमारियों के प्रकोप के बावजूद अस्पतालों की व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। मलेरिया के साथ शहर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, लेकिन अस्पताल में सभी प्रकार की जांचों की सुविधा नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। इस सरकार में किसान के साथ व्यापारी, मजदूर, छात्र सहित हर वर्ग त्रस्त हैं।
इस अवसर पर जिला महा सचिव शेखर त्यागी नगर अध्यक्ष सय्याद राणा राहुल जदौदिया राजा ठाकुर मुरसलीम सईद कुरैशी गंगादास सैनी प्रताप चौधरी नीरज पुंडीर डॉक्टर कुशल पाल सोम विशाल सौरभ पुंडीर हाजी यूनुस उज्जवल पंडित अक्षय सॉन्ग शेखर सोम आदि मुख्य रूप से शामिल रहे। ,


अहमद हुसैन 
ट्रू स्टोरी


Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार