एक करोड़ की 9 लग्जरी कारों का जखीरा बरामद, 2 अरेस्ट

मुज़फ्फरनगर की थाना जानसठ पुलिस द्वारा 2 शातिर अन्तराज्यीय वाहन चोर अभियुक्तों को गंगनहर पटरी चितौडा झाल के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की 01 महेन्द्रा tuv 300  व मारुती स्वीफ्ट डिजायर गाडी बरामद की गयी। जिनसे विस्तृत पूछताछ के पश्चात उनकी निशादेही पर  सहअभियुक्त 1-रविन्द्र सेठी पुत्र मंजीत सिंह नि0 शास्त्री नगर थाना नोचंदी जिला मेरठ  2-अबरार पुत्र मोबीन नि0 जाकिर कालोनी थाना लिसाढी गेट जनपद मेरठ के यहां से अलग अलग कुल 07 अदद चोरी की गाडियां बरामद की गयी है जोकि वर्तमान में वांछित एवं फरार है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास जारी है। 


गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता
1. शाहवेज जैदी पुत्र अजादार हुसैन निवासी चमारान खादरवाला थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर।
2. अफसर अली पुत्र इनाम अली निवासी ग्राम व थाना जारचा जनपद गौतमबुद्धनगर।


बरामद गाडियों का विवरण
1. महेन्द्रा tuv 300 UP 12 AZ 2941 
2. मारुति सिफ्ट डिजायर DL 3CBS 8226 
3. मारुति अर्टिका DL 9CAB 9661 
4. इनोवा कार UP14 AE 8880 
5. सेन्ट्रो कार DL 10 CA 8985 
6. होन्डा अमेज UK 7 BF 2634 
7. स्विफ्ट डिजायर कार UP 16 BT 0956 
8. स्विफ्ट डिजायर कार HR 29 W 6826  
9. इको मारुति कार DL 3CCP 2428


अभियुक्तगण ने पूछताछ पर बताया कि वे लोग मुजफ्फरनगर व आस पास के क्षेत्रों से लोगो को झांसे में लेकर उनकी गाडियां दिल्ली एवं नोएडा में कम्पनियों में लगाने के नाम पर ले जाते थे और बाद में उन गाडियों को चोरी से अच्छे मुनाफे में अपने साथी रविन्द्र सेठी व अबरार की मदद से फर्जी कागज बनवाकर अच्छे दामों पर बेच देते थे*। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना जानसठ, शाहपुर आदि थानो पर चोरी एवं धोखाधडी के मुकदमें पंजीकृत है।  


   


Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

भोकरहेड़ी में भारी सुरक्षा के बीच निकाली गयी बालाजी शोभायात्रा, कस्बे में हुआ भव्य स्वागत

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत