देश की अर्थव्यवस्था वेन्टिलेटर पर पहुंचा दी भाजपा नेःपंकज मलिक






प्रेस वार्ता मेंं  कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं उपाध्यक्ष पंकज मलिक ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण देश की जनता बेहाल हो चुकी है। बेरोजगारी बढ गई है, शिक्षा का स्तर गिरा है। उन्होंने कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था वेन्टीलेटर पर चल रही है। उन्होंने बताया कि बैंकों का एनपीए बढकर आठ लाख करोड हो गया है। भाजपा सरकार के पांच साल में बैंकों से धेखाध्डी के 25 हजार मामले प्रकाश में आये है, जिसमें बैंकों को एक लाख 74 हजार करोड का चूना लगा है। बदमाश को दण्ड देने की बजाय भाजपा सरकार उन्हें बचाने में लगी है। बैठक में उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं है, देश को लूटने वाले ऐसे लोगों को सबक सिखाया जायेगा। बैठक में बुलन्दशहर जिलाध्यक्ष टुक्कीमल खटीक, श्योपाल सिंह, सुभाष , मुनीर अकबर, अब्दुल नाफे, एसडी शर्मा, विनय शर्मा, महिपाल सैनी, अखलाक अंसारी, रेखा शर्मा, सिराज मेवाती आदि मौजूद थे।






 


Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार