BJP जिला अध्यक्ष पद के लिए जिला महामंत्री हरीश अहलावत, सुधीर खटीक, यनेश तंवर, बबिता, शरद शर्मा, पंकज त्यागी, अरविन्द राज शर्मा, सुनील तायल, सुनील सिंघल, वैभव त्यागी, विजय शुक्ला, विजय सैनी, श्रीमोहन तायल, रवि सैनी, रामकुमार सहरावत, विवेक कात्यान, सुशील त्यागी सहित 36 नेताओ ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये

भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन के लिए मुखिया की तलाश शुरू हो चुकी है। संगठन का जिला मुखिया बनने के लिए भाजपा नेताओं में काफी होड़ नजर आयी। पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं से लेकर अनुभवी नेताओं तक सभी  ने कतार में लगकर  अपने नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी के समक्ष जमा कराते हुए नजर आये। करीब 36 दावेदारों ने पार्टी के जिला अध्यक्ष पद के लिए अपने दावे पेश किये थे। चुनाव अधिकारी ने जांचोपरान्त वैध नामांकन पत्रों पर रिपोर्ट तैयार कर हाईकमान को भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके बाद ही निर्णय होगा कि भाजपा का नया जिलाध्यक्ष पद इलेक्शन से पूर्ण होगा या यहां पर पार्टी हाईकमान के द्वारा सलेक्शन किया जायेगा।
बुधवार को गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर चुनाव अधिकारी सांसद एवं पूर्व मंत्री सत्यदेव पचैरी और सह चुनाव अधिकारी सुमन त्यागी के समक्ष जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया को पूर्ण किया गया। सवेरे से ही पार्टी कार्यालय पर भारी हलचल नजर आयी। यहां पर पार्टी संगठन का जिला मुखिया बनने के लिए कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए नेताओं को कतार में लगना रहना पड़ा। दो बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किये गये। पार्टी सूत्रों के अनुसार करीब 40 दावेदार सामने आये। इनमें  जिला अध्यक्ष पद के लिए जिला महामंत्री हरीश अहलावत, शरद शर्मा, पंकज त्यागी, अरविन्द राज शर्मा, सुनील तायल, सुनील सिंघल, वैभव त्यागी, विजय शुक्ला, विजय सैनी, श्रीमोहन तायल, रवि सैनी, रामकुमार सहरावत, विवेक कात्यान, सुशील त्यागी सहित करीब 40 लोगों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए एक दावेदार के लिए पांच अनुमोदक और पांच प्रस्तावक रखे गये हैं। चुनाव अधिकारियों ने ही प्रस्तावक व अनुमोदक तय किये हैं। इसके लिए खुद दावेदारों को भी नहीं पता कि उनके नामांकन के लिए कोई प्रस्तावक व अनुमोदक बने हैं। नामांकन पत्र दाखिल कराने के बाद चुनाव अधिकारियों ने उनकी जांच की और इसके बाद फाइनल सूची को तैयार किया गया। चुनावी अधिकारी सुमन त्यागी ने बताया कि सूची को पार्टी के प्रदेश और शीर्ष नेतृत्व को भेजा जायेगा


Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

भोकरहेड़ी में भारी सुरक्षा के बीच निकाली गयी बालाजी शोभायात्रा, कस्बे में हुआ भव्य स्वागत

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत