भाजपा मंडल अध्यक्ष पद पर शिवम राजवंशी की घोषणा होने से भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय जुलुस निकाला

मीरापुर के नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष का कस्बेवासियों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान मंडलाध्यक्ष ने सभी को साथ लेकर चलने का वायदा किया।
मीरापुर के भाजपा मंडल अध्यक्ष पद पर शिवम राजवंशी की घोषणा होने से भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय जुलुस निकाला। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं एवं कस्बेवासियों ने नव निर्वाचित मण्डल अध्यक्ष शिवम राजवंशी को फूल मालाऐं पहनाकर भव्य स्वागत किया। जुलुस थाने के निकट से प्रारंभ होकर जामा मस्जिद, सराय गेट, मैन बाजार, सर्राफा बाजार, वैश्य धर्मशाला पर पहुंचकर सम्पन्न हुआ। इस दौरान व्यापारियों एवं कस्बे के वरिष्ठ समाज सेवियों ने भी मंडल अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता के मान सम्मान को आंच नही आने दूंगा तथा सभी को साथ लेकर पार्टी के हित में कार्य करूंगा। इस दौरान मुख्यरूप से वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी, रामकुमार सैनी, अशोक सैनी, ब्रजपाल चौधरी, मनोज भद्रकाशी, विकास कौशिक, अजीत तितौरिया, संजय गिरि, सतेन्द्र गिरि, डा. प्रवीण कौशिक, अंकुर पहलवान, सरताज सैफी, गौरव त्यागी, विनय प्रजापति आदि मौजूद रहे।


Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार