सरधना में दीपावली मिलन की धूम

 


सरधना के त्यागियान मोहल्ला स्थित प्यारेलाल की धर्मशाला में दीपावली के शुभ अवसर पर दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमें नगर के सैकड़ों गणमान्य लोगों ने शिरकत की ।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख समाज सेवी बाबू सूर्य देव त्यागी ने तथा संचालन संजीव गुप्ता प्रिंसिपल सेंट जॉन्स कॉलेज ने किया। कार्यक्रम के आरंभ में व्यापार मंडल अधिकारियों द्वारा सभी मेहमानों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर आए सरधना थाना प्रभारी उपेंद्र मलिक ने  अपने संबोधन में  कहा इस देश के प्रत्येक नागरिक को अपने-अपने त्योहारों को खुशी से मनाने की आजादी है लेकिन जब इस तरह के त्यौहार सभी वर्ग के लोग आपसी सदभाव से मिलजुल कर मनाते हैं तो इसकी खुशी दोगुनी हो जाती है। लेकिन कानून अपने हाथ में लेने की किसी को भी आजादी नहीं है। अगर कोई भी असामाजिक तत्व त्योहारों के अवसर पर कोई गड़बड़ी करने का प्रयास करता है तो पुलिस उसके साथ सख्ती से निपटेगी। कार्यक्रम में आए संयुक्त व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष मंगू सिंह प्रधान ने सभी मेहमानों का स्वागत किया।इस अवसर पर बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष विनोद जैन ने कार्यक्रम में आए सभी वर्ग के लोगों को भाईचारे के साथ दीपावली मनाने का संदेश दिया। दीपावली मिलन कार्यक्रम संयोजक कोर कमेटी अध्यक्ष तथा जिला उपाध्यक्ष संयुक्त व्यापार मंडल पियूष त्यागी ने कहा कि हमारा मंडल व्यापारियों की हितों के लिए ही कार्य नहीं करता बल्कि हिंदू मुस्लिम व्यापारियों आपसी सौहार्द हो इसके लिए भी प्रयास करता है। कार्यक्रम समापन पर व्यापार मंडल की ओर से सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई इस अवसर पर शावेज़ अंसारी, ,संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव त्यागी, रईस आलम कुरेशी, महादेव ग्राम प्रधान संजय त्यागी, ,सरदार सुखबीर सिंह मंत्री व्यापार मंडल, प्रोफेसर नीरज त्यागी कन्हैयालाल त्यागी, अर्जुन विश्वकर्मा, चौधरी अय्यूब कुरैशी,आदि सहित सेंकडो लोग मौजूद रहे।


अहमद हुसैन
True story


Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

भोकरहेड़ी में भारी सुरक्षा के बीच निकाली गयी बालाजी शोभायात्रा, कस्बे में हुआ भव्य स्वागत

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत