व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण सम्पन्न

  सरधना के शहीद द्वार पर संयुक्त व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का विस्तार एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। क्षेत्रीय भाजपा विधायक संगीत सोम एवं पूर्व विधायक व जिला भाजपा अध्यक्ष रविंद्र भड़ाना ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन।जिस के बाद स्कूली बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना कर संस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जिनको देखकर सभी उपस्थित लोगों ने तालियों से उनका स्वागत किया
कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हुए रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ।
सरधन शनिवार की रात 9 बजे संयुक्त व्यापार मंडल द्वारा आयोजित नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर विभिन्न रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया आयोजित समारोह के दीप प्रज्वलन करता संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव चिन्मय भारद्वाज प्रदेश पर्यवेक्षक ब्रिज भूषण मित्तल प्रदेश सचिव पंकज खटीक मेरठ मंडल प्रभारी दिलशाद शौकत कुरैशी के के पब्लिक स्कूल के सचिव संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से किया। समारोह गौरव के रूप में पुलिस क्षेत्रीय अधिकारी सरधना पंकज कुमार सिंह प्रमुख समाज सेवी शरद त्यागी रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता सूर्य देव त्यागी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद जैन थाना सरधना प्रभारी उपेंद्र कुमार मलिक तहसीलदार अविनाश त्यागी एसडीओ कुमार अनिकेत फूड इंस्पेक्टर डॉ वैभव शर्मा ग डॉ ओमकुमार पुंडीर रहे। संयुक्त व्यापार मंडल कोर कमेटी के अध्यक्ष  पियूष त्यागी में  बताया यह संस्था पूरे उत्तर प्रदेश में छोटे बड़े सभी व्यापारियों के लिए उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए कार्य करती है कुछ समय पूर्व सरधना का व्यापार मंडल कार्यकारिणी को किन्ही कारणों से भंग कर दिया गया था आज जिसका विस्तार और कुछ बदलाव करते हुए अब संयुक्त व्यापार मंडल व्यापारियों के लिए कार्यरत है इस अवसर पर विधायक संगीत सिंह सोम ने व्यापारियों से किसी भी समस्या के निस्तारण के लिए मदद का वादा किया साथ ही कहा  के भारतीय जनता पार्टी  हमेशा  व्यापारियों के साथ रही है  तथा उनकी  हितों की रक्षा हेतु  कार्य कर रही है संयुक्त व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष का पद संजीव त्यागी को सौंप गया संचालन एडवोकेट वीरेंद्र सैनी व नगर संयोजक संजीव गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। समारोह के दौरान विभिन्न स्कूली बच्चों ने देश भक्ति पर आधारित रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए   इस अवसर पर दिलशाद कुरैशी समर कुरैशी जीशान कुरैशी विधानसभा अध्यक्ष मांगू सिंह प्रधान दीपक सागर केके पब्लिक स्कूल संजीव कुमार दीपक सागर आदि मौजूद थे।


Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार