BKU लोक शक्ति परिवार ने पांचवा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया




उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के स्थित किदवई नगर 40 फुटा रोड जिला कार्यालय पर दिन मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के पांचवे स्थापना दिवस के अवसर पर भाकियू लोकशक्ति के प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश डॉ इसरार सैफी के नेतृत्व मैं चौधरी राजवीर सिंह जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में भाकियू लोकशक्ति पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बड़ी धूमधाम से भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति का पाँचवा स्थापना दिवस मनाया।







जिसमें अशोक बाटला मुख्य अतिथि रहे। मास्टर अल्ताफ खान ने संचालन किया।प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश डॉ.इसरार सैफी ने सभी किसान साथियों को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की किसान हितैषी विचारधारा के बारे में बताया और कहा कि भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति संगठन सदैव किसान और मजदूर हित में समर्पित किसानों के उत्थान के लिए सदैव प्रयासरत रहने वाला संगठन हैं।

प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश डॉ इसरार सैफी ने कहा कि उनकी यूनियन ने हमेशा से किसानों और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि भाकियू लोक शक्ति हर वर्ष 29 नवंबर को अपना स्थापना दिवस मनाती है। साथ ही किसानों की रक्षा एवं हितों के लिए विभिन्न संकल्प भी लेती है। कहा कि किसानों का किसी भी स्तर शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति परिवार मुजफ्फरनगर ने पांचवा स्थापना दिवस सम्मान समारोह के रूप में मनाया जिसमें अशोक बाटला जी मुख्य अतिथि प्रशासनिक अधिकारियों नगर पालिका अधिकारियों विद्युत विभाग 66 केवी के एसडीओ और जेई व लाइनमैन और क्षेत्र के सम्मानित समाजसेवियों और सम्मानित पत्रकारों को फूल मालाओं से स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित क्या और भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति परिवार के सम्मानित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह और मेडल से सम्मानित किया.. इस मौके पर मौजूद रहे श्रीमान अशोक बाटला जी मुख्य अतिथि डॉ इसरार सैफी प्रदेश महासचिव, चौधरी राजवीर सिंह जिलाध्यक्ष, कारी अताउल्लाह जिला महासचिव, अब्दुल हक जिला सचिव जाहिद जिला उपाध्यक्ष सालिम राजपूत जिला प्रभारी सफीक अहमद जिला संरक्षक डॉ अरशद जिला उपाध्यक्ष सावेज कसार नगर अध्यक्ष डॉक्टर इकरार सैफी इलयास सैफी आरिफ अफरीदी युवा नगर अध्यक्ष अल्ताफ आलम अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष गोहर सिद्दीकी समाजसेवी डॉ आबिद राष्ट्रीय अध्यक्ष पीस पार्टी संगठन मोहम्मद इरशाद झाड़ू वाले समाजसेवी डॉक्टर तस्लीम राणा संस्थापक अब्दुल कलाम फाउंडेशन मास्टर यूसुफ समाजिक वेलफेयर सोसाइटी अफजल समाजिक वेलफेयर सोसाइटी नफीस अहमद अंसारी समाजिक वेलफेयर सोसाइटी मोहम्मद अफजाल हाजी मेहताब छात्र प्रकोष्ठ मनोज कुमार ब्लॉक सचिव जानसठ टीटू सिंह मोरना ब्लॉक सचिव शाहिद राजा समाजसेवी उमर एडवोकेट समाजसेवी असगर कुरेशी समाजसेवी शारिक खान दैनिक भास्कर, शमशाद खान दैनिक भास्कर,आंसू राणा  दैनिक सियासत, मो आज़म दैनिक भास्कर, संदीप रंज़न DD दर्शन, ईज़हार अंसारी पश्चिम प्रांत बुलेटिन, मिर्ज़ा गुलज़ार  इंचार्ज दैनिक जनवाणी, राशिद अली  दैनिक भास्कर डिज़िटल, तंज़ीम आमिर पंजाब केसरी,  योगेश त्यागी  ANI, ज़फर इक़बाल  ETV भारत, इस्तेकर अब्बासी  रॉयल बुलेटिन,  आशीष गोयल दैनिक जनवाणी,  रिजवान कबीर दैनिक सियासी तकदीर, चाँद खान दैनिक भास्कर,  इमरान सिद्दीकी दैनिक भास्कर,  नैयर अब्बास  दैनिक भास्कर, रामकुमार शर्मा  F न्यूज़,  फरमान नगर सचिव शाबान, चांद त्यागी जिला सचिव शाह आलम चौधरी, मजाहिर मलिक, नदीम मंसूरी, अब्दुल करीम आदि मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार