उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. देवेंद्र पाल सिंह का हुआ प्रमोशन, बनाए गए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी

फरीद अंसारी



जानसठ। पशु चिकित्सालय जानसठ में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के पद पर कार्यरत डॉ देवेंद्र पाल सिंह का शासन द्वारा प्रमोशन किया गया है। प्रमोशन के संबंध में डॉक्टर देवेंद्र पाल सिंह को प्रभार प्रमाण पत्र भेजा गया है, जिसके अनुसार डॉ देवेंद्र पाल सिंह उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी जानसठ के पद पर रहते हुए प्रमोशन पाकर संयुक्त निदेशक /मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बनाए गए हैं। 



इस संबंध में डॉक्टर देवेंद्र पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी उनको प्रमोशन का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है, नियुक्ति स्थान संबंधित जानकारी प्राप्त होने में अभी समय लगेगा। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा प्रमोशन प्राप्त हो जाने के बाद अभी भी जानसठ पशु चिकित्सालय में ही मुख्य चिकित्साधिकारी के रूप में कार्य करते रहेंगे।

Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार