हाईवे पर पलटी बारात की कार:दूल्हे के मौसा की मौत, पिता गंभीर घायल

 


मुजफ्फरनगर। पुरकाजी हाईवे पर अचानक सामने आई स्कूटी को बचाने के कारण अनियंत्रित हुई बारात की स्विफ्ट बलेनो कार तेजी के साथ सड़क किनारे खेतों में पलट गई। जिसके चलते कार सवार दूल्हे के मौसा की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूल्हे का पिता भी हादसे में घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। थाना क्षेत्र भोपा के गांव बेहडाहेडी निवासी सागर पुत्र विनोद की बारात हिमाचल प्रदेश के लिए रविवार को निकली थी। बारात में कुछ लोग बेलिनो कार संख्यां यूपी 12 बी ई 456 से जा रहे थे। कार को टिंकू निवासी वजीराबाद भोपा चला रहा था। करीब 11 बजे दोपहर कार जब पुरकाजी बाईपास पर दिल्ली देहरादून हाईवे पर स्थित मिलन ढाबे के समीप पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रही एक स्कूटी को बचाने के चक्कर में चालक ने कार पर अपना नियंत्रण खो दिया। इस हादसे के बाद स्विफ्ट बलेनो कार अचानक ही पलटते हुए खेत में जा गिरी। कार पलटने से स्विफ्ट कार में सवार पांच लोगों को चोट आई। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ लोगों ने कार में सवार लोगों को उतारा और एम्बुलेंस से उनको उपचार के लिए पुरकाजी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भिजवाया गया। गंभीर चोट आने के चलते कार सवार एक व्यक्ति पूरण की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि कार में सवार दूल्हे के पिता विनोद को भी गंभीर चोट आई। उनकी हालत को देखते हुए विनोद को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। कार में सवार बाकी लोगों की हालत ठीक बताई गई है। वहीं हादसे को लेकर पुरकाजी पुलिस ने बताया कि पुरकाजी बाईपास पर एक स्कूटी को बचाने के चक्कर में कार पलट गई, इस हादसे में दूल्हे का पिता विनोद व दूल्हे का मौसा पूरण सिंह निवासी गांव खंजा कोतवाली देवबंद गम्भीर रूप से घायल हो गए। इसमें पूरण की मौत हो गई है। दूल्हे के पिता विनोद के साथ ही कार चालक टिंकू व कार में सवार ओम प्रकाश को भी मामूली चोट आई हैं। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

भोकरहेड़ी में भारी सुरक्षा के बीच निकाली गयी बालाजी शोभायात्रा, कस्बे में हुआ भव्य स्वागत

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत