पर्यावरण पर लेखनी चलाने वाला सम्मान का पात्र:जितेंद्र पांचाल

अहमद हुसैन


पर्यावरण गीत एवं साहित्य परंपरा,,शीर्षक पर वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि गोविंद रस्तोगी द्वारा लिखे गए कविता संग्रह के विमोचन कार्यक्रम में सरधना से एक प्रतिनिधि मंडल समिति अध्यक्ष जितेंद्र पांचाल के नेतृत्व में मेरठ पीएल शर्मा स्मारक सभागार में पहुंचा तथा पर्यावरण पर लिखे गए गीत संग्रह के लिए कवि गोविंद रस्तोगी को स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट करके उनका अभिनंदन किया।  प्रतिनिधिमंडल में जितेंद्र पांचाल के साथ पर्यावरण धर्म समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनमोहन त्यागी संरक्षक जीशान कुरैशी विजेंद्र सिंह सोम जिला प्रभारी रिहान मलिक चंद्रपाल प्रमुख नूर मोहम्मद मलिक कुलदीप प्रजापति आदि मुख्य रूप से शामिल रहे। इस अवसर पर पर्यावरण धर्म समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र पांचाल ने कहा कि आज कवि और साहित्यकार विभिन्न राष्ट्रीय और वैश्विक मुद्दों पर साहित्य सर्जन कर रहे हैं जो अपने आप में अति महत्वपूर्ण कार्य है। किंतु जो साहित्यकार और कवि पर्यावरण पर अपनी लेखनी चला रहा है वह विशेष सम्मान के पात्र हैं। क्योंकि पर्यावरण प्रदूषण आज विश्व की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण पर कवि व गीतकार गोविंद रस्तोगी ने अथक प्रयास परिश्रम करके जो कविता संग्रह की रचना की है। वह पर्यावरण संरक्षक के लिए आने वाली पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देने में कामयाब होगी। रस्तोगी के पर्यावरण बाल गीत बाल मन पर सीधे-सीधे प्रभाव छोड़ेगी। जितेंद्र पांचाल ने कहा कि आज पर्यावरण पर सभी साहित्यकारों व कवियों को लेखनी उठाने की जरूरत है। जितेंद्र पांचाल ने जानकारी दी कि पर्यावरण धर्म समिति अप्रैल में अपने बाल कविता संग्रह प्रकृति तुझे प्रणाम शीर्षक कविता संग्रह का विमोचन करेगी साथ ही समिति की स्मारिका पर्यावरण प्रहरी का भी प्रकाशन करेगी।
-----------


Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार