पति से विवाद के बाद पत्नी ने उठाया बड़ा कदम, फांसी के फंदे पर झूली

मुज़फ्फरनगर में एक विवाहिता गृह क्लेश की भेंट चढ़ गई। रतनपुरी थाना  क्षेत्र के विलेज घनश्यामपुरा में एक महिला ने गृह क्लेश के चलते चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की मौत के बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक महिला के परिजनों ने हंगामा कर उसके ससुराल पक्ष पर उसकी हत्या का आरोप लगाया। जिसके बाद मृतक महिला के परिजनों ने उसकी ससुराल पक्ष के लोगो के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। इनका कहना था कि अतिरिक्त दहेज के लिए ससुरालजनो ने        विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर दी है।
मन्सूरपुर थाना क्षेत्रा के ग्राम नावला निवासी तीस वर्षीय सोनम पुत्री सुरेंद्र की शादी रतनपुरी के घनश्याम पूरा निवासी मनोंज पुत्रा सन्तराम के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे एक लड़का एक लड़की पैदा हुए थे। गुरुवार को पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद महिला सोनम गुस्से में कमरे में चली गई और उसका पति कमरे के बाहर सो गया था। जब घंटो बाद सोनम कमरे से बाहर नही निकली तो उसके पति  को कुछ शक हुआ जिसके बाद उन्होंने कमरे का गेट तोड़ा तो सोनम को पंखे से लटका देख सनसनी फैल गई।   जिसके बाद मौके पर सैकड़ो लोगो की भीड़ जमा हो गई। वही मृतक महिला के मायके वालों को घटना का पता चला तो उनमें में कोहराम मच गया। महिला के मायके वालों ने उसकी ससुराल पहुँच हंगामा करते हुए उसकी ससुराल पक्ष के लोगो ससुर, सास पति पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया।
 घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुँची कोतवाली पुलिस ने महिला के शव को  पंखे से नीचे उतार कर शव को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 वही मृतक महिला के मायके वालों ने रतनपुरी पुलिस को तहरीर देते हुए उसकी ससुराल पक्ष के लोगो के खिलापफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। इस घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई थी।


Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार