म्यूचल बेसिक शिक्षको को दूसरे दिन भी मिली निराशा, अलॉट नही हो पाए स्कूल

 

मुजफ्फरनगर में प्रदेश के अन्य जनपदो से स्थानांतरित होकर आये 63 बेसिक शिक्षको को दूसरे दिन भी निराशा ही मिली। दिन भर शिक्षक वेबसाईट खुलने का इंतजार करते रहे। 48 घंटे के बाद शाम के समय वेबसाईट खुली तो यहां ग्रामीण क्षेत्र के स्थान पर कुछ नगर के स्कूल भी सूची में शामिल मिले। जिसको लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  मायाराम ने मुख्यालय को अवगत कराया। इसके साथ ही शाम सात बजे  पिछले दो दिनो से यहां स्कूल मिलने का इंतजार कर रहे शिक्षकों को सोमवार को आने का समय दे दिया गया। बता दे कि अन्य जनपदो से मार्च के प्रथम सप्ताह में यहां 63 बेसिक शिक्षक पारस्परिक स्थानांतरण के तहत आये थे। तभी से ये शिक्षक जिला मुख्यालय पर स्थित बीएसए


कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे थे। शासन ने साढे सात माह बाद इन्हें स्कूल आंवटित करने की समय सारिणी तय की। इसके लिए बारह अक्टूबर को सुबह दस बजे का समय निर्धरित करते हुए इन सभी शिक्षको को डायट में बुलाया गया। जहां बीएसए मायाराम व जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्या रेखा सुमन यहां मौजूद रही। पहले दिन शाम तक भी विभाग की वेबसाईट नहीं खुली। इस बीच शासन से पत्र आ गया कि इन्हें तेरह अक्टूबर को विद्यालय आंवटित होगे। दिये गये समय के अनुसार सवेरे फिर से शिक्षक पहुंच गये। वेबसाईट की तकनीकी दिक्कत रही। शाम पांच बजे वेबसाईट चल गई। सूची डाउनलोड हुई, जिसमें विद्यालयों के नाम देखे गये तो उसमे पता चला कि इस सूची में जानबूझकर नगर क्षेत्र के कुछ स्कूल डाल दिये गये। जिसके बाद BSA ने मुख्यालय को अवगत कराया। सूची अपडेट होने में समय लग रहा था। ऐसे में शाम सात बजे दोनो आला  अफ़सरो ने सोमवार को दोपहर बारह बजे का समय देकर शिक्षकों को यहां से रवाना कर दिया।  


Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार