राष्ट्रपिता व पूर्व प्रधानमंत्री को कांग्रेसियों ने किया याद

 


मेरठ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस के अवसर पर  ज़िला व महानगर कांग्रेस कमेटी  द्वारा संयुक्त रूप से बुढ़ाना गेट कांग्रेस कार्यालय पर दोनों भारत के महान सपूतो की फ़ोटो पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर उनको स्मरण कर नमन किया।

देश के लिए दोनों अमर सपूतो ने जीवन पर्यन्त अपना अमिट अमूल्य योगदान दिया। अहिंसा के पुजारी भारत रत्न राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत को आज़ादी दिलाई। गांधी जी ने स्वेदशी पर बल दिया जिससे देश मे आत्मनिर्भरता बढ़ी। स्वच्छता पर जोर दिया, जिससे स्वास्थ्य व पर्यावरण सही रहे। सर्वोदय को आगे बढाया, जिससे सार्वभौमिक विकास व शोषण से मुक्त समाज का विकास हो। महात्मा गांधी ने देश की आज़ादी के लिए विभिन्न आंदोलन जिसमे चंपारण सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन,दांडी सत्याग्रह, दलित आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन, नारी सशक्तिकरण, छुआछुत आदि चलाये। गांधी जी कर्म में विश्वास रखते थे। सत्य व अहिंसा उनका प्रमुख विचार था।

महात्मा गांधी के विचार आज के आधुनिक समय मे और भी प्रसांगिक है। पूरा विश्व उनके विचारों को अग्रणी मानकर आगे बढ़ना चाहता है।

सादगी व ईमानदारी के प्रतीक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री भी लोगो के दिलो में बसते है। *जय जवान जय किसान* उनका ही नारा था। उन्होंने देश मे सादगी की मिसाल पेश की। दोनों ही का जीवन हमारे लिए अनुकरणीय है। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी, महानगर उपाध्यक्ष व प्रवक्ता अखिल कौशिक, ज़िला प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर, योगी जाटव, अनिल शर्मा, हरीश त्यागी, रोबिन नाथ गोलू, महेंद्र गुज्जर, आस्था वर्मा, हनीफ क़ुरैशी, नफीस सैफ़ी, दुष्यंत सागर, पीटर हैरिसन, सुरेंद्र फौजी, तेजपाल डाबक़ा, अनिल प्रेमी,खलील खान,खुशपाल यादव, महावीर शर्मा, सतेंद्र लोधी, कपिल शर्मा, रामसिंह वरुण, मोहम्मद ज़फर एडवोकेट, नईम राणा, राकेश शर्मा, सुनील दास आदि रहे।

Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार