स्वच्छता और जल संरक्षण को लेकर बहुत गंभीर है सरकार: संजीव सिक्का

 


-महिलाओं को सम्मानित कर ग्रोइंग प्यूपिल ने मनाया अपना स्थापना दिवस

मेरठ। सामाजिक संस्था द ग्रोइंग पीपल द्वारा रघुनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ग्रोइंग पीपल तथा रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर समाज में अपनी अलग पहचान बनाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही आज से ग्रोइंग पीपल ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 के लिए अपने अभियानों का आरम्भ भी किया। कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संजीव गोयल सिक्का मुख्य अतिथि रहे।

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि संजीव गोयल सिक्का ने कहा कि सरकार स्वच्छता और जल संरक्षण को लेकर बहुत गंभीर है। स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके सबसे बड़े रोल मॉडल है। जिन्हें देखकर लोग स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति जागरूक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने मैला ढोने की परंपरा को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया है और अब स्वच्छता और जल संरक्षण पर सबसे बड़े अभियान चला रही है, जैसा पहले कभी नहीं हुआ। रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्या डॉ. दीपशिखा शर्मा ने कहा कि उनका महाविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को पर्यावरण सुरक्षा, स्वच्छता और जल संरक्षण आदि के विषय में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक करता रहता है। साथ ही महाविद्यालय ने स्वच्छता और जल संरक्षण के लिए अपना इको क्लब भी बना रखा है। जिसके माध्यम से विद्यार्थी स्वच्छता और जल संरक्षण संबंधी अभियान चला रहे हैं। कार्यक्रम में नरेंद्र राष्ट्रवादी, शिवकुमार, दीनबंधु गुलाटी, महेश शर्मा, साहब सिंह पुंडीर, संजय अग्रवाल, रेखा वैश्य, प्रियांशा सतीजा, हशमे आलम, सागर राज, राशीद अहमद तथा आरजी डिग्री कॉलेज के एनसीसी के बच्चे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन त्रिनाथ मिश्रा ने किया।

सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति के लिए चलाए जाएंगे अभियान

संस्था की अध्यक्ष अदिति चन्द्रा ने बताया कि उनकी संस्था मेरठ नगर निगम और मेरठ छावनी परिषद दोनों के साथ कार्य कर रही है और आज संस्था की स्थापना दिवस के अवसर पर मेरठ में संस्था द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 के लिए स्वच्छता और जल संरक्षण के अभियानों का आरंभ किया जा रहा है। इस वर्ष संस्था द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

इन महिलाओं को कार्यक्रम में किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में अंजू वॉरियर (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा महिला मोर्चा), डॉ. अंबिका जैन अंबर (राष्ट्रीय स्तर कवयित्री), डॉ. दीपशिखा शर्मा (प्राचार्या, रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज), मोनिका जिंदल (महिला थाना प्रभारी), डॉ. शशि सिंह (डॉ. सिंह टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर), तरुणा सिंह (महानगर कारवाहिका, राष्ट्रीय  सेविका समिति), संगीता श्रीवास्तव (पत्रकार), डॉ. साधना मित्तल आदि महिलाओं को सम्मानित किया गया।

Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार