प्रियंका गांधी की रिहाई के लिए कांग्रेसियों का प्रदर्शन

 


मेरठ। महानगर कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को प्रियंका गांधी की रिहाई के लिए इंदिरा चौक स्थित भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की प्रतिमा के नीचे सांकेतिक धरना दिया। महानगर अध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी ने इसकी अगुवाई की। कांग्रेसियों ने कहा कि प्रियंका गांधी को अवैध रूप से हिरासत में रखा हुआ है। किसानों के खिलाफ सरकार की मानसिकता है। गमज़दा परिवार से मिलने जाने से सरकार को क्या परेशानी है। जनता का दमन करने में यूपी सरकार ने अंग्रेज़ों को भी पीछे छोड़ दिया है। बीजेपी की काले अंग्रेज़ों की सरकार को संविधान के तहत कांग्रेस जनसमर्थन से घेरेगी। इस अवसर पर महानगर प्रवक्ता अखिल कौशिक, महानगर उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, वरिष्ठ नेता अनिरुद्ध त्यागी, आदित्य शर्मा, सतीश शर्मा, हेमचंद ठेकेदार, रंजन शर्मा, दिनेश मोहन शर्मा, रोबिन नाथ गोलू, अजय शर्मा, नफीस सैफ़ी, रोहित गुज्जर, पीटर हैरिसन, उषा चिन्योट, सुशीला कोली, मतीन अंसारी, सुरेंद्र फौजी, अनिल अरोरा, बबिता, मुकेश वर्मा आदि रहें।

Popular posts from this blog

भोकरहेड़ी में भारी सुरक्षा के बीच निकाली गयी बालाजी शोभायात्रा, कस्बे में हुआ भव्य स्वागत

हाईटेंशन लाइन से टकराई DJ कांवड़ .. 5 कांवड़ियों की जान गई.. 20 से ज्यादा लोग अस्पताल में एडमिट

कहानी खतौली उपचुनाव की......