खाद्य वस्तुओं की पैकिंग व फल सब्जियों को गर्म/नमक के पानी से अच्छी तरह धुलाई कराकर ही प्रयोग में लाई जाएं

बुलन्दशहर/स्याना (एड्वोकेट इमरान खान): जनपद में कोरोना वायरस की चपेट में आकर हुई मौत के बाद शासन ने तय किया है कि जरुरी आवश्यक वस्तुओं को खरीदकर लाने के पश्चात् खाद्य वस्तुओं की पैकिंग व फल सब्जियों को गर्म/नमक के पानी से अच्छी तरह धुलाई कराकर ही प्रयोग में लाई जाएं। शासन की मंशा है कि लोगों में कोरोना वायरस की जानकारी अधिक से अधिक दी जाए।।                                          अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा जनपद की समस्त नगर पालिका/ नगर पंचायतों को भेजे पत्र में निर्देशित करते हुए कहा है कि सभी नगर पालिका/नगर पंचायतें अपने अपने तरीके से अपने अपने क्षेत्र में जनता को अधिक से अधिक जागरूक करें कि रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं जैसे खाद्य सामग्री, फल, सब्जी इत्यादि को बाजार से लाकर इस्तेमाल करने से पहले कोरोना वायरस के संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए गर्म/नमक के पानी से अवश्य धोएं।                          इस सम्बन्ध में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद् स्याना द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में कर्मचारियों द्वारा लाउड स्पीकर के माध्यम से नगर के सभी गली- मोहल्लों में ऐलान कराया गया। ई ओ का कहना है कि प्रचार प्रसार का क्रम जारी रहेगा।


Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार