बुलंदशहर (शब्बीर अहमद): कांग्रेस प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के आह्वाहन पर बुलंदशहर के पूर्व शहर अध्यक्ष मुनीर अकबर ने खाना बनवाकर गरीबों में बंटवाया। कोविड 19 के चलते पूरे देश में लॉक डाउन की स्थिति बनी हुई है जिसके चलते गरीबो को खाने पीने की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गरीबों को भूखा न रहना पड़े इसलिए सभी लोग अपने स्तर से कार्य कर रहे है। इसी के चलते कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष मुनीर अकबर के आवास पर खाना बनवाया गया और उस खाने को गरीब लोगों को घर घर पहुँचाया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग और लॉक डाउन का पालन करते हुए ऊपरकोट के विभिन्न हिस्सों में खाने के पैकेट बनवाकर बाटें गये। इस मौके पर मोहेतशिम मुनीर, एहतेशाम, रईस मंसूरी, हाफ़िज़ हाशिम आदि मौजूद रहे।
बुलंदशहर के पूर्व शहर अध्यक्ष मुनीर अकबर ने खाना बनवाकर गरीबों में बंटवाया