पंकज मलिक के नेतृत्व में कांग्रेस ने फूंका ऊर्जा मंत्री का पुतला

मुजफ्फरनगर। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वैस्ट यूपी प्रभारी पंकज मलिक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का पुतला फूंका। बिजली विभाग में हुए घोटाले को लेकर उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा की भूमिका पर पंकज मलिक ने सवाल खडे किये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सबका साथ सबका विकास नारे पर सत्ता में आयी थी, लेकिन यहां जनता का विनाश हुआ और भाजपा का विकास हुआ। बेरोजगारी बढ़ रही है। किसान बदहाल है। नोट बंदी की मार के बाद यहां आपातकाल जैसी स्थिति पैदा हो गई है। यहां कांगेे्रस जिलाध्यक्ष हरेन्द्र त्यागी, नगराध्यक्ष जुनैद रउफ, युवा नेता अब्दुल्ला आरिफ, गुफरान काजमी, चांद मियां, अनित चौधरी, ममनून अंसारी, दिलशाद त्यागी, काजी सुल्तान, विनोद गुर्जर, मुस्तकीम अंसारी, रजत गुप्ता, शैंकी, विनोद , मेहराज जहां, समीना, गीता काकरान, शारदा देवी, गोपाल शर्मा, दिनेश त्यागी, दिवाकर त्यागी, अपूर्वा  गुप्ता राजीव वर्मा, मौ. आरिफ, मुकुल शर्मा, जगदीश अरोरा, मौ. बिलाल, शकील अहमद, रोहित कटारिया, बालेन्द्र चौधरी, अहसान जमीर व रोहित कटारिया आदि नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पूर्व युवा  नेता अब्दुल्ला आरिफ ने सरकार की  गलत नीतियों के पंपलेट बांटकर जनता को जागरूक किया।■वही दूसरी और भाजपा सरकार की आर्थिक लूट की नीतियों के विरोध में  लोगो को पर्चे वितरित कर जागरूक किया गया।कांग्रेस पार्टी की नीतियों का प्रचार किया। इस अवसर पर मुख्य प्रदेश उपाध्यक्ष  पंकज मलिक, शकील खान,मोहम्मद सदाकत आलम, सतीश शर्मा मौ०बिलाल आदि मौजूद रहे।
■6 नवंबर को पत्र वितरण कार्यक्रम के साथ प्रदेश के बिजली मंत्री श्रीकांत शर्मा  का पुतला  फूंका गया. जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व विधायक पंकज मलिक जनपद में खुद मौजूद रहे .उन्हें की अगुवाई में कार्यक्रम किया गया■वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पूरे जिले में  प्रदेश सरकार   की नीतियों की पोल खोलते हुए जनता में पत्र वितरण किया। तहसील व  कोर्ट स्तर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष हरेंद्र त्यागी एवं अब्दुल्ला आरिफ की अगुवाई में जिलेभर में पत्र वितरित किए गए।


Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार