सरधना में भाजपा नगर कार्यकारिणी की बैठक

 


(अहमद हुसैन)



सरधना नगर के आदर्श नगर स्थित सुधा देवी पब्लिक स्कूल में भाजपा नगर कार्यकारिणी की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य महात्मा गांधी के 150 वी जयंती पर होने वाली पदयात्रा के बारे में विचार विमर्श  करना था।बेठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया, प्रत्येक 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। उसी जन्म दिवस के उपलक्ष में भाजपा कार्यकारिणी नगर वे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाली 21 अक्टूबर 22 और 23 अक्टूबर को सरधना विधानसभा क्षेत्र में एक पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। उसी पदयात्रा के आयोजन को सफल बनाने के लिए बैठक में जिम्मेदारियां बांटी गई। एडवोकेट वीरेंद्र सैनी ने बताया के इस रैली का शुभारंभ सरधना रामलीला मैदान से 21 अक्टूबर को सुबह 9 बजे किया जाएगा। जिसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान एवं क्षेत्रीय भाजपा विधायक संगीत सिंह सोम  संयुक्त रूप से करेंगे। पदयात्रा के दौरान जनप्रतिनिधि क्षेत्रीय गांव और नगर में आवश्यकता के अनुरूप,रात्रि विश्राम भी करेंगे। नगर भाजपा अध्यक्ष विनोद जैन, ने बताया की रैली का उद्देश्य महात्मा गांधी द्वारा बताए गए उन मार्गों पर चलना है जिन मार्गों पर देश की उन्नति और देश की खुशहाली का रास्ता जाता हो। बैठक में भाजपा सभासद संजीव पवार, प्रदीप बुद्धि राजा, विनोद कश्यप, शंकर,टिकेंद्र कमल, योगेश वर्मा, एवं नरेंद्र त्यागी, के साथ-साथ नगर कार्यकारिणी में शामिल महिला भाजपा  नेत्रियों का भी सहयोग रहा,,,,,


अहमद हुसैन
 True story


Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार