सपाइयों ने मोर्चा खोला

सपाइयों ने भाजपा सरकार के खिलाफ खौला मोर्चा किया धरना प्रदर्शन 


सरधना (मेरठ) प्रदेश में महंगाई भ्रष्टाचार कानून व्यवस्था किसान उत्पीड़न आदि जन समस्याओं को लेकर सपाइयों ने सरधना तहसील में धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की साथ ही राज्यपाल के नाम प्रेषित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी अमित कुमार भारतीय को सौंपा उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार का सबका विकास सबका साथ वह सबका विश्वास का नारा खोखला साबित हो गया है लोकसभा चुनाव तक जनता को गुमराह किया जाता रहा परंतु चुनाव के बाद पेट्रोल डीजल रसोई गैस और बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि यातायात नियमों के नाम पर जुर्माना कमरतोड़ वृद्धि खदान वस्तु के मूल्य में वृद्धि किसानों को खाद बीज की किल्लत अपराधों में बताशा वृद्धि से जनता त्रस्त हो गई है। बेरोजगार नौजवानों को रोजगार देने का झूठा वादा कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। भाजपा सरकार के राजनीतिक एजेंडा साधन एवं विकास के नाम पर झूठा प्रचार करने में व्यस्त है। भाजपा ने जो नारा दिया था बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ उस नारे को भाजपा नेताओं ने कलंकित कर के रख दिया है आज भाजपा शासनकाल में बहन बेटियां असुरक्षित है और भाजपा नेताओं मंत्रियों द्धारा उनकी आबरू लूटी जा रही है जिसमें अब तक कई भाजपा नेता पीड़ितों की आवाज उठाने के बाद जेल में बंद है उक्त उद्गार सपा नेता अतुल प्रधान ने सरधना तहसील में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है चारों तरफ जंगलराज फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न विशेष वर्ग में हत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं सरकार ऊपर से नीचे तक बिना रिश्वत कोई कार्य नहीं कर रही है। स्वास्थ्य सेवाएं ठप है जौहर विश्वविद्यालय में राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा अत्याचार तत्काल बंद होना चाहिए सांसद मोहम्मद आजम खान के ऊपर लगे फर्जी मुकदमे समाप्त किए जाने चाहिए विधायक अब्दुल्लाह आजम खान का उत्पीड़न एवं अवैध कार्रवाई पर रोक लगनी चाहिए माहि तो सपाई बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ बलात्कार बच्चियों  के साथ दुष्कर्म व हत्या अपहरण की घटनाओं में बाढ़ आ गई है। अल्पसंख्यकों पर फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं उनका फर्जी एनकाउंटर किया जा रहा है। भाजपा राज में प्रदेश का विकास ठप है। इस अवसर पर शाहनवाज मिर्जा इरफान अली मिर्जा इरशाद सरस्वती इन सरस्वत सलाउद्दीन सरधना सलीम अंसारी सावेज अंसारी राकेश शर्मा विशाल शर्मा कपिल गुर्जर मनोज कुमार राजेश प्रधान संजीव प्रधान राजा गुज्जर अनिल प्रधान राजकुमार सिंह मुनीश शर्मा मंजूर मलिक अमरजीत परवीन कश्यप डॉ जोगेंदर सिंह इकलौता आदि ने भी विचार व्यक्त किए। 



Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार