गेंहू क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण

बुलन्दशहर (शब्बीर अहमद): जिलाधिकारी ने जनपद में बनाये गए गेंहू क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से गेंहू खरीद पर आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की तथा सम्बंधित अधिकारियो को तत्काल समस्याओं के निस्तारण के निर्देश  दिए। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने जनपद में बनाये गए गेंहू क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने सभी केंद्रों पर किसानों से गेंहू बिक्री में आ रही दिक्कतों के बारे में पूछा। किसानों की समस्याओं को देखते हुए जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियो को तत्काल उनकी समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी क्रय केंद्रों पर कोरोना वायरस के चलते सोशल डिस्टेंसिंग व साफ़ सफाई , पीने के पानी की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गेहूं की बिक्री के लिए किसानों को कोई परेशानी नहीं होगी। अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिए गए है।


Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार