शादी में दिखावे की हदे पार, लड़की पक्ष ने विवाह स्थल पर लगवाया फ्लैस्क, लिखा :- गाडी के साढे 7 लाख नकद दिए दूल्हे को
अनोखा मामला देश की राजधानी से महज 120 किमी दूर स्थित मुजफ्फरनगर शहर से सामने आया है, जहां शादी के मौके पर दहेज की जमकर नुमाइश की गई। इसके लिए विवाह स्थल के मेन गेट पर बाकायदा एक बैनर भी लगाया गया, जिसमें कार के लिए दी जा रही पूरी रकम की जानकारी दी गई। इतना ही नहीं बैनर पर ना केवल दूल्हा-दुल्हन का नाम प्रिंट कराया गया, बल्कि दूल्हे का फोटो तक लगा दिया गया। अब ये फोटो सोशल मीडिया पर पूरी तरह से वायरल हो रहा है और इस पूरे मामले की जमकर छीछलेदर भी हो रही है। पुरानी घास मंडी का है मामला दरअसल ये पूरा मामला सिविल लाइन थाना इलाके की पुरानी घास मंडी का है। जहां आफताब मैरिज हॉल के नाम से बैंकट है। 28 फरवरी को दिलनवाज़ और सीमा सलमानी का इसी बैंकट हॉल में निकाह हुआ है। लड़की पक्ष ने अपनी हैसियत के हिसाब से खूब दान-दहेज दिया है, जिसमें कार के लिए नकद रकम भी दी गई है। लड़की पक्ष ने लगवाया बैनर??? लड़की पक्ष की तरफ से कार ना देकर साढ़े सात लाख रुपये नकद दूल्हे पक्ष को बतौर दहेज दिया गया। लोगों के बीच अपना दिखावा करने की होड़ में लड़की पक्ष ने कुछ ऐसा कारनामा कर डाला कि अब उसकी जमकर जग-हंसाई हो रही है।